{"_id":"50472ade5079ca24d34ed9e83a045c70","slug":"accident-hindi-news-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लेकर लौट रहे किशोर की दुर्घटना में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लेकर लौट रहे किशोर की दुर्घटना में मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे किशोर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल को अस्पताल भेजवाया। साथ ही किशोर को गाड़ी देने और उससे काम करवाने वाले लोगों पर आक्रोश भी व्यक्त किया। बाघराय थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी सोनू (16) पुत्र दयाराम बिहार बाजार में एक किराने की दुकान पर काम करता था। उसी दुकान के बगल की किराने की दुकान पर बाजार निवासी राहुल (12) पुत्र नगेशर काम करता है। दोनों एक बाइक से किराना व्यवसायी का सिलेंडर लेने हथिगवां गए थे। सोनू गाड़ी चला रहा था और राहुल ने पीछे बैठकर सिलेंडर पकड़ रखा था।
कुंडा कोतवाली के शेखपुर बाजार के पास दूसरी तरफ से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक उलट गई। बाइक चला रहे सोनू को तो कम चोटें आईं लेकिन सिलेंडर लेकर बैठे राहुल के ऊपर सिलेंडर पलट गया। इससे उसका जबड़ा फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना देख रहे आसपास के लोग दौड़े तो दूसरी बाइक से रहे लोग भाग निकले। लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर सोनू को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी। पुलिस शव कोतवाली उठा लाई। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।