{"_id":"ae297766715b06ee20952411197b3f19","slug":"accident-hindi-news-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे चचेरे भाइयों की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे चचेरे भाइयों की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सोनावा गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
सोनावा गांव निवासी राहुल कुमार यादव (20) पुत्र राधेश्याम, भाई रवि, बुआ का बेटा मनीष (16), चचेरे भाई शीडू उर्फ कृष्णा (14) पुत्र लल्लन यादव, शिवमंगल (25) पुत्र गंगादीन के साथ बृहस्पतिवार रात पड़ोस के गांव रामपुर में शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 11.30 बजे खाना खाकर सभी साइकिल से लौट रहे थे। रवि और अन्य लोग कुछ पीछे थे, जबकि राहुल आदि आगे निकल आए थे।
राहुल और उसके साथियों की साइकिल गांव के पास पहुंची तो किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे राहुल, शीडू, शिवमंगल और मनीष जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। दुर्घटना के लगभग 15 मिनट बाद पीछे से राहुल का भाई रवि पहुंचा। उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल और शीडू को मृत घोषित कर दिया। मनीष और शिवमंगल की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।