{"_id":"577021174f1c1bd60d79abf1","slug":"accident-from-police-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री की स्कॉर्ट में लगी पुलिस जीप से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री की स्कॉर्ट में लगी पुलिस जीप से तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री के काफिले को स्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भी मंत्री का काफिला तेज रफ्तार से निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। केंद्रीय संस्कृत मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा रविवार को करीब चार बजे काफिले के साथ भाजपा नेता महेंद्र सिंह के गांव कमराही जाने के लिए शहर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री के काफिले में सबसे आगे स्कॉर्ट में सांगीपुर पुलिस की जीप थी। काफिले में पीछे जिले के भाजपा नेताओं की दर्जनाें गाड़ियां थीं।
लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार में पहाड़पुर मोड़ पर बाइक पर मां और बहन को साथ लेकर युवक ननिहाल से हुलासगढ़ जा रहा था। इस दौरान मंत्री महेश शर्मा का काफिला देख बाइक सवार हड़बड़ा गया और पुलिस स्कॉर्ट की जीप के सामने आ गया। इस दुर्घटना में हुलासगढ़ निवासी बाइक सवार जीतेंद्र वर्मा(18), उसकी मां अमरावती (45) व बहन रोली (12) घायल हो गई। हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और उनके काफिले की गाड़ियां तेजी से आगे की ओर निकल गईं। गनीमत रही कि स्कॉर्ट कर रहे सांगीपुर एसओ गया प्रसाद शुक्ल कुछ दूर जाकर रुक गए। मौके पर पहुंचे एसओ अपनी जीप घायलों को लेकर लालगंज सीएचसी रवाना हो गए। लोगों के घायल होने के बाद भी मंत्री के निकल जाने पर लोगों ने रोष जताया। इस बीच लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक को सड़क से हटाते हुए आक्रोशित लोगाें को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। उधर लालगंज सीएचसी में पहुंची गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को चिकित्सकाें ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।