फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ACB caught Kanungo taking bribe of Rs 6,000 four days before retirement

Pratapgarh News: एसीबी ने रिटायरमेंट से चार दिन पहले 6 हजार रुपये घूस लेते कानूनगो को पकड़ा

Fri, 27 Oct 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
ACB caught Kanungo taking bribe of Rs 6,000 four days before retirement
बैनामा की जमीन को शिकायत रिपोर्ट में बंजर भूमि नहीं बताने के लिए पीड़ित से छह हजार रुपये घूस लेते समय काननूगो को रंगे हाथ प्रयागराज की एसीबी टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़ित के बताए स्थान पर घूस की रकम लेने पहुंचे कानूनगो की गिरफ्तारी से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलबिला चौराहे के करीब शुक्रवार की शाम एक बैंक शाखा के बाहर एबीसी (एंटी करप्शन ब्यूरो) प्रयागराज यूनिट की टीम निगरानी कर रही थी। तहसील के कानूनगो मानधाता के अकोढि़या गांव में रहने वाले रमाशंकर सिंह को अचानक स्कार्पियो सवार यूनिट के सदस्यों ने घेरा फिर छह हजार रुपये घूस लेते हुए रकम के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दरसअल कंधई के प्रगासपुर गांव में रहने वाले उदयराज यादव ने कुछ दिन पहले घर के पास दो बिस्वा जमीन का बैनामा कराया। इसी जमीन पर उसने निर्माण शुरु कराया तो प्रधान की ओर से बंजर भूमि पर निर्माण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। आरोप है कि इसी पोर्टल पर उदयराज के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले कानूनगो रमाशंकर की ओर से छह हजार रुपये बतौर घूस मांगे थे। शुक्रवार को रमाशंकर व पीड़ित उदयराज की मोबाइल पर बात होने के बाद शाम के समय चिलबिला में मिलने की योजना थी। चिलबिला में शाम के समय मुलाकात कर पीड़ित ने छह हजार रुपये कानूनगो को दिए। पांच मिनट के बाद ही एंटी करप्शन ब्यूरो प्रयागराज यूनिट की प्रभारी अंजलि यादव की टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कानूनगो आगामी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होना है। नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने एसीबी टीम की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। इस वर्ष इसके पहले लालगंज, रानीगंज में घूसखोरी के आरोप में दो लेखपाल भी जेल भेजे जा चुके हैं। टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग के कर्मचारी सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed