{"_id":"5ad4ebc34f1c1b9f098b4e5f","slug":"aaspur-devsara-and-vihar-are-backward-in-toilet-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में आसपुर देवरा और विहार फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में आसपुर देवरा और विहार फिसड्डी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में आसपुर देवसरा और विहार विकास खंड के फिसड्डी रहने पर डीएम शंभु कुमार ने बीडीओ को फटकार लगाई है। डीएम ने 20 अप्रैल तक लक्ष्य हासिल नहीं करने वाले बीडीओ पर कार्रवाई करने की बात कही है। इधर प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को किसी भी दशा में लाभ नहीं देने को कहा है।
सोमवार को विकास भवन में डीएम शंभु कुमार ने साप्ताहिक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। 90 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूरा होने पर डीएम ने परियोजना अधिकारी अरविंद सिंह की पीठ थपथपाई। लक्ष्मणपुर विकास खंड 40 और कुंडा में 52 लाभार्थियों के बाहर होने से आवास निर्माण अधर में होने से बीडीओ से अविलंब निर्माण कराने को कहा। उन्होंने आसपुर देवसरा और विहार ब्लाक में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ राजकमल यादव, पीडी अरविंद सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
आवास निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर संडवा चंद्रिका विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश सिंह और सत्यानंद मौर्य
को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज है।