फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man returning home from the market was shot

बाजार से घर लौट रहे युवक को मारी गोली

Sat, 22 Jan 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home from the market was shot
पुलिस लाइन स्थित एसपी आवास पर घेराव करने पहुंचे बाघराय के धमावां के ग्रामीणों को रोकती पुलिस। सं? - फोटो : PRATAPGARH
बाजार से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस घटना को पेशबंदी बताते हुए संदिग्ध मान रही है। उधर, घटना को लेकर विपक्षियों की तरफ से ग्रामीणों ने एसपी आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के धमांवा गांव निवासी नीरज (22) शुक्रवार की देर शाम भाव चौराहे से घर लौट रहा था। रात दस बजे के करीब लाला का पुरवा मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह बाइक लेकर गिर गया। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक को इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना पेशबंदी की लग रही है। कुछ दिन पहले पीड़ित के परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला किया था। इसका मुकदमा थाने में दर्ज है। उधर, गोली से घायल युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों की तरफ से दर्जनों लोगों ने एसपी आवास पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि उसने खुद को गोली मार ली। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं को बाजार गर्म है।

पुलिस लाइन स्थित एसपी आवास पर घेराव करने पहुंचे बाघराय के धमावां से आये ग्रामीण। संवाद

पुलिस लाइन स्थित एसपी आवास पर घेराव करने पहुंचे बाघराय के धमावां से आये ग्रामीण। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed