फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A reward of 25 thousand was arrested in an encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

Sat, 13 Jun 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand was arrested in an encounter
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
ऑयल मिल संचालक से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ व पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर भी झोंका। आधी रात फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एसटीएफ व पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में बदमाश पर हत्यात के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर 25 हजार के शातिर बदमाश को धर दबोचा। रानीगंज कैथौला इलाके में ऑयल मिल संचालक बैजनाथ केसरवानी से बीती 31 जनवरी को तमंचे के बल पर लाखों की लूट हुई थी। इस मामले में रायपुर छिवैया निवासी विशाल यादव की पुलिस को तलाश थी। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की रात मुखबिर ने उसके जगन्नाथपुर पुल पर होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती को दी। जिस पर कोतवाल ने बदमाश की तलाश में लगी एसटीएफ  की प्रयागराज यूनिट को सूचना दी। रात ढाई बजे प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती व एसटीएफ के दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह की सयुंक्त टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस को देख वह रामपुर बावली की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने पर उसने तमंचे से टीम पर फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में वह दबोचा लिया गया। उसके पास से लूट के 15 हजार रुपये, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है। पुलिस को लूट समेत अन्य मामलों में उसकी तलाश थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed