{"_id":"6b01d2e5eab52ebeca04d665","slug":"a-message-of-self-reliance-from-a-grocery-store-pratapgarh-news-c-3-ald1030-1021832-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किराने की दुकान से स्वावलंबन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किराने की दुकान से स्वावलंबन का संदेश
विज्ञापन
राजगढ़ में किराने की दुकान का संचालन करती बेला देवी गुप्ता-संवाद
पति की मौत के बाद बेला के सामने आर्थिक चुनौतियां थी, लेकिन मुश्किल दौर में वह हिम्मत नहीं हारी। पाई-पाई जोड़कर किराने की दुकान शुरू की। अब वहीं घर का सहारा है। किराने की दुकान से बेला ने स्वावलंबन का संदेश दिया।
सदर के राजगढ़ बबुरहा मोड़ निवासी बेला देवी गुप्ता के पति आनंद कुमार गुप्ता की सात सितंबर 2020 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब उनके तीन बच्चे संदीप, प्रदीप और बेटी निशा थे। पति के जाने के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया। अपनों ने साथ छोड़ दिया।
बीते दो माह पहले बड़े बेटे संदीप गुप्ता ने भी दुनिया छोड़ दी। बेटे की मौत ने बेला को अंदर से तोड़ दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। किराने की दुकान शुरू की। उसी से आज वह घर चला रही हैं। बच्चों को परवरिश दे रही हैं।
विज्ञापन
नहीं मिला मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ
बेला ने दुकान को और बढ़ा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में आवेदन किया था, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिला। कागजी प्रक्रिया में ही आवेदन अटक गया। कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों से भी योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।