फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A mason drowned while fishing in Sai river, died

Pratapgarh News: सई नदी में मछली पकड़ते समय राजमिस्त्री नदी में डूबा, मौत

Tue, 31 Oct 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
A mason drowned while fishing in Sai river, died
लालगंज के अमावां में सई में राजमिस्त्री के डूबने के बाद जुटी भीड़। संवाद
सई नदी में मछली पकड़ने के दौरान मंगलवार को राजमिस्त्री रामकिशुन की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छह घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अमावां अवसान सिंह का सरैंया निवासी रामकिशुन वर्मा (30) मंगलवार सुबह दस बजे अपने बहनोई के साथ सई नदी से मछली पकड़ने गया था। नदी में उतरकर मछली पकड़ते समय रामकिशुन अचानक गहरे पानी में डूब गया। बहनोई के शोर मचाने पर परिवार व गांव के लोग नदी में समाए राजमिस्त्री की तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया। छह घंटे बाद शाम चार बजे गोताखोरों ने ग्रामीणों की मदद से राजमिस्त्री का शव बाहर निकाला। परिजन शव लेकर घर चले गए। उसकी मौत से पत्नी रेनू वर्मा रो-रोकर बदहवास हो गई। दो बेटी व एक डेढ़ माह के बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। संवाद
विज्ञापन

लालगंज के अमावां में सई में राजमिस्त्री के डूबने के बाद जुटी भीड़। संवाद

लालगंज के अमावां में सई में राजमिस्त्री के डूबने के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed