{"_id":"10-51201","slug":"Pratapgarh-51201-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नहीं मिले कर्मचारी, रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर नहीं मिले कर्मचारी, रिपोर्ट मांगी
Pratapgarh
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण के बाद विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई के चतुर्थ श्रेणी कर्मी फरीजुल निशा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सहायक राजीव कुमार मौर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यक्रम के रामनाथ यादव, राम गोपाल दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाकार मुन्नीलाल, सीबी सिंह, संविदा कर्मी कौशलेश पांडेय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय के जितेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार पटेल, जिला ग्राम्य विकास विभाग के अर्दली शिव चरन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सुरेश प्रसाद, कौशल कुमार पांडेय, राजकुमार दुबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के संजीव कुमार श्रीवास्तव, बनवारी लाल गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे उनसे स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट दें। यदि निरीक्षण में कर्मचारी दोबारा गैरहाजिर मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास खंड विहार के समग्र गांव भाव के ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को लापरवाही बरतने पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने निलंबित कर दिया है। उस पर आरोप है कि लोहिया आवास की प्रथम किस्त की धनराशि खर्च नहीं करने के बावजूद दूसरी किस्त की मांग कर ली थी।
विज्ञापन
विकास खंड विहार के समग्र गांव भाव के ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को लापरवाही बरतने पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने निलंबित कर दिया है। उस पर आरोप है कि लोहिया आवास की प्रथम किस्त की धनराशि खर्च नहीं करने के बावजूद दूसरी किस्त की मांग कर ली थी।
विज्ञापन
