{"_id":"10-48479","slug":"Pratapgarh-48479-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक समेत दो घायल
Pratapgarh
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी सलमान (20) पुत्र कमरुज्जहां रविवार की सुबह बाइक से सुल्तानपुर जा रहा था। गोड़े गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं अचलपुर मोहल्ले का ही राजकुमार (53) रिक्शा चालक है। रविवार की सुबह वह रिक्शा लेकर सदर बाजार की ओर जा रहा था। कपूर चौराहे के समीप बाइक की टक्कर से रिक्शा पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन