{"_id":"10-34901","slug":"Pratapgarh-34901-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी पर पशु छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी पर पशु छोड़कर भागे तस्कर
Pratapgarh
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। अंतू पुलिस ने पशु तस्करी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 94 से अधिक मवेशियों को बरामद कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि पांच लोग फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं को स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार रात अंतू पुलिस को सूचना मिली कि कौहंडौर की ओर से पशु तस्करों के वाहन आ रहे हैं। अंतू एसओ संतोष दूबे ने फोर्स के साथ नाकाबंदी कर एक ट्रक रुकवा लिया, जबकि दूसरा ट्रक भाग निकला। पूरबगांव जीआईसी स्थित मैदान में फोर्स के पहुंचते ही पशुओं को लादकर भागने का प्रयास रहे दो आरोपियों को धर दबोचने के साथ ही बड़ी संख्या में मवेशियों को बरामद कर लिया। बेहोशी की हालत में मिले पशुओं के पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 94 पशुओं, एक ट्रक, एक बाइक जब्त की है। पकडे़ गए आरोपी शाहिद अली मनियारपुर अंतू और सुरेश बेड़िया निवासी बृंदागंज जनपद रायबरेली हैं। एसओ ने बताया कि फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पशु तस्करों पर हाथ फेरते हुए कोहंडौर पुलिस ने तेरह जानवर और तीन आरोपियों को दबोचा है। लोडर गाड़ी में लदे इन जानवरों को पूरे कोलाहल के पास पकड़ा गया। कोहंडौर एसओ सीताराम मिश्र ने बताया कि सुरेंद्र यादव, इरफान और शहनवाज को गिरफ्तार किया गया है।