फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भट्ठे की आग में खाक होगा घर का ख्वाब

भट्ठे की आग में खाक होगा घर का ख्वाब

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। घर बनवाने का सपना अब सस्ता नहीं रहा। इस सपने का दाम जल्द ही और बढ़ने वाला है। क्योंकि शासन ने भट्ठों की रायल्टी बढ़ा दी है। ऐसी स्थिति में ईंटों के दाम और भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 17 ब्लाक हैं। इन विकास खंडों में करीब 306 ईंट भट्ठे चल रहे हैं। भट्ठा संचालकों से सरकार रायल्टी (टैक्स) वसूलती है। अभी तक 15 पाया पर 22 हजार 500 रुपए का टैक्स था। हाल ही में सरकार ने रायल्टी बढ़ा दी है। खनन विभाग को यह आदेश पत्र मिल गया है। अब 15 पाया 33 हजार 750 रुपये का टैक्स लिया जाएगा। बढ़ी रायल्टी 11 हजार 250 रुपए है। ऐसे में ईंटों की कीमत बढ़नी तय है। भट्ठा संचालकों के अनुसार ईंट की कीमत प्रति हजार 6000 रुपये से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन

सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर बालू डंप करना गुनाह है। खनन विभाग के मुताबिक इन स्थानाें पर बालू डंप करने की अनुमति नहीं है। जिले में महकमे से बालू डंप के भी लाइसेंस नहीं बने। खनन विभाग के अधिकारियों ने तहसीलों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सार्वजनिक स्थल या रोड पर डंप की गई बालू की जांच कर सूची दी जाए ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed