फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधान ने चचेरे भाई को मारी गोली

प्रधान ने चचेरे भाई को मारी गोली

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती चौखड़ गांव के प्रधान राजकुमार यादव उर्फ राजू ने अपने चचेरे भाई हरिश्चंद्र यादव (25) पर चोरी का आरोप लगाते हुए घर के करीब गोली मार दी। बीच-बचाव को पहुंची मां और भाई को भी पीटा। जिला अस्पताल में घायल की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। युवक की मां ने सदर विधायक पर साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सपा के सदर विधायक नागेंद्र यादव उर्फ मुन्ना के चचेरे भाई राज कुमार यादव उर्फ राजू ग्राम प्रधान हैं। बुधवार को करीब डेढ़ बजे प्रधान राजू ने चोरी का आरोप लगाते हुए चचेरे भाई हरिश्चचंद्र को गोली मार दी। वह गिर गया तो प्रधान व उसके भाई अरुण ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यह देख बीच बचाव को दौड़ी मां कमला देवी और भाई सचिन यादव को भी हमलावरों ने पीट दिया। प्रधान राजू ने ही गड़वारा चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने मामला समझने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल में हरिश्चचंद्र की मां कमला ने आरोप लगाया कि सदर विधायक की साजिश से उसके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। वह प्रधान के घर के पीछे अपने खेत की जोताई कराने गया था। विधायक व प्रधान ने उसकी संपत्ति पर पहले से कब्जा कर रखा है। इस मामले में वह आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इस बाबत अंतू थानाध्यक्ष संतोष दुबे का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। वह मौके पर जा रहे हैं। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने चाची कमला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों ही परिवार के हैं। वह बाहर हैं, घटना अफसोसजनक है। उनके ऊपर लगे आरोपों की प्रशासन जांच करा सकता है। वह हर जांच के लिए तैयार हैं। जमीन का कोई भी विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना के छोटे भाई की शादी में दंपति को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और मंत्री अहमद हसन आए थे। सीएम से गुहार लगाने की चेतावनी दी चुकी विधायक की चाची कमला के परिजनों को घर में कैद कर दिया गया था। सीएम के जाने तक कमला समेत परिवार के सदस्य पुलिस के पहरे में घरों में कैद रहे। हालांकि विधायक ने उस समय भी नजरबंदी की बात से इंकार किया था।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती चौखड़ गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रधान ने चोरी करने के लिए घुसे युवक को गोली मार दी। घटना की जानकारी भी प्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने भी एसओ को मामले से अवगत कराया। फिर भी एसओ को मौके पर पहुंचने में पांच घंटे से भी अधिक का समय लग गया।
ग्राम प्रधान राजू के मुताबिक हरिश्चंद्र उसके घर में चोरी करने घुसा था। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गया था। बुधवार को दिन-दहाड़े वह चोरी के इरादे से घुस आया तो उन्होंने रंगे हाथ पकड़ लिया। भागते समय लाइसेंसी असलहे से गोली मार दी और मारापीटा भी। सवाल यह उठता है कि चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर को पहचानने के बाद गोली मारने की इजाजत प्रधान को किसने दी। इस सवाल पर सीओ सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद कहते हैं कि इसकी जांच कराई जाएगी।
अंतू के चौखड़ गांव में घटित घटना यदि आम व्यक्ति ने अंजाम दी होती तो वह कुछ ही देर में हवालात की हवा खा रहा होता। जिला अस्पताल में घायल हरीश्चंद्र को तड़पता देख लोग सपा सरकार को कोस रहे थे। लोगों का कहना था कि चोरी करने वाले व्यक्ति को पीटने पर पुलिस पब्लिक को भी मुजरिम बना देती है लेकिन यहां तो माननीय के चचेरे भाई प्रधान पर पुलिस मेहरबान है।

हरीश्चंद्र को लेकर गड़वारा पुलिस चौकी का सिपाही अनिरुद्ध तिवारी जिला अस्पताल आया। यहां मामला गंभीर होता देख उसने चौकी प्रभारी को अवगत कराया। इसके बाद सिपाही ने युवक को भर्ती कराने से किनारा कर लिया और भाई सचिन द्वारा भर्ती कराने को लिखापढ़ी में लाने को कहा। इसे लेकर सिपाही और फार्मासिस्ट में नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed