फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शिक्षक लापता, प्रधान ने स्कूल में जड़ा ताला

शिक्षक लापता, प्रधान ने स्कूल में जड़ा ताला

Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शिक्षकों की मनमानी पर बीएसए का कोई अंकुश नहीं रह गया है। सदर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ प्राथमिक स्कूल में प्रधान के ताला बंद करने की घटना का पटाक्षेप भी नहीं हुआ था कि मानधाता के पूरे तोरई प्राइमरी स्कूल में कुछ ऐसा ही हुआ। शिक्षकों के नहीं आने पर ग्राम प्रधान ने स्कूल में ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल पूरे तोरई में शोभनाथ मिश्र हेडमास्टर हैं। सहायक शिक्षक का गैरजनपदीय तबादला होने के कारण हेडमास्टर अकेले रह गए हैं। उनके सहयोग के लिए दो शिक्षामित्र हैं। मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे तक स्कूल में जब कोई नहीं आया तो बच्चे स्कूल परिसर में खेलने लगे। इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान राम संवारी पटेल को हुई तो वह स्कूल पहुंची और ताला लगा दिया। प्रधान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अध्यापकों की हरकत कोई नई नहीं है, बल्कि प्राय: शिक्षक गायब रहते हैं। प्रधान की मानें तो स्कूल में नामांकित 89 बच्चे हैं और मंगलवार को 32 बच्चे आए हुए थे। प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed