{"_id":"10-34890","slug":"Pratapgarh-34890-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों के हंगामे से बेबस हुई जांच टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों के हंगामे से बेबस हुई जांच टीम
Pratapgarh
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के गड़ई चकदेइया गांव में लोहिया आवास की जांच करने पहुंची टीम को उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब प्रधान समर्थक हंगामा करने लगे। बगैर जांच लौटी टीम ने अब बीडीओ की मौजूदगी में जांच होने की बात कही है।
सदर विकास खंड के गड़ई चकदेइया गांव लोहिया समग्र गांव के रूप में चयनित है। इस गांव में गरीब लोगों के लिए लोहिया आवास आया है। गांव के ही राजकुमार सिंह, जगन्नाथ वर्मा, विजय पांडेय, राम आसरे, दीप कुमार पांडेय, गोविंद वर्मा, अनुपम वर्मा, सतीश दुबे, अनिल पांडेय ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अपात्र लोगों का चयन होने की बात कही थी। जिलाधिकारी ने अर्थ एवं संख्याधिकारी और अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को मामले की जांच के लिए सोमवार को गांव भेजा। नौकरी पेशा वाले और पहले से पक्के घर में रहने वाले लोगों को भी आवास मिलने की शिकायत सही मिलने पर प्रधान के समर्थक हंगामा करने लगे। जांच कार्य में बाधा होते देख अधिकारी बैरंग लौट आए। अधिकारियों ने बीडीओ को नए सिरे से पात्रों की पात्रता जांचने को कहा है। अर्थ एवं संख्याधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया मगर मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो सकी।