फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बच्चों से डर कर भागी थी मानिकपुर पुलिस

बच्चों से डर कर भागी थी मानिकपुर पुलिस

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर पुलिस अपनी ही करतूतों से फंसती जा रही है। पुलिस ने पहले गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों पर हमला कर आरोपी छुड़ाने का आरोप लगाया। बाद में एसओ ने फोन पर धमकी मिलने की बात कही। हमले की पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की, इसमें सात से दस साल के नाबालिगों का नाम शामिल कर रखा है। सोमवार को सीओ दफ्तर पहुंच महिलाओं एवं बालकों ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस की करतूत बताई।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी संतोष सिंह पर बीते 6 जून को प्राणघातक हमला हुआ। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक जुलाई को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। पुलिस का आरोप रहा कि ग्रामीणों ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए हमला कर गाड़ी तोड़ी जबकि ग्रामीणों का आरोप रहा कि पुलिस के साथ शहाबपुर के लोग गए थे। पुलिस के सामने ही पकड़ कर युवकों को पीटा जा रहा था, जिसका विरोध करने पर पुलिस हमले की कहानी रच रही है। धमकी मिलने की कहानी बताने वाले एसओ ने लिखे गए मुकदमे में गांव के नाबालिग बीरू (8) पुत्र बचऊलाल, अजय (8) पुत्र बचऊ लाल, विपिन (7) पुत्र केदारनाथ, उमेश (10) पुत्र होरीलाल यादव के साथ ही रानी देवी पत्नी हरीलाल, पार्वती पत्नी राम दुलारे, मंजू पत्नी राधेश्याम को पुलिस पर हमले का आरोपी बनाया है। इसकी जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। सोमवार को महिलाएं एवं बालक सीओ सुकरमपाल तोमर से मिलकर पुलिस की करतूत बताते हुए न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed