फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मिक्सर मशीन पलटने से युवक की मौत

मिक्सर मशीन पलटने से युवक की मौत

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गिट्टी, मोरंग और सीमेंट मिलाने की मशीन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। साथ मौजूद एक अन्य मजदूर को गंभीर चोटें आईं। अन्य दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मानधाता के पीपरताली गांव निवासी कमलेश (25), कृष्णा (21) पप्पू वर्मा का मिक्सर चलाते हैं। यह दोनाें मंगलवार को मिक्सर लेकर डेरवा जा रहे थे। रास्ते में मानधाता थाना क्षेत्र के ही नारायणपुर गांव के पास मिक्सर अचानक पलट गया। इससे दोनों घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टराें ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर आसपुर देवसरा के विनैका गांव के पास आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर मनीष (18) निवासी तिवारी पट्टी, मुन्नालाल (24) निवासी तीवीपुर देवसरा और दूसरी बाइक पर जगदीशपुर सिंगरामऊ जौनपुर निवासी निखिल पांडेय (16) व अवनीश (17) बैठे थे। चारों घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मुन्नालाल के अलावा तीनों घायलाें को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार परीक्षा देकर भाई की बाइक से लौट रही गायत्री (19) पुत्री राधेश्याम गौरा ब्लाक के सामने गिरकर घायल हो गई। रानीगंज के विष्णूपुर निवासी गायत्री को जिला अस्पताल लाया गया है। इसी प्रकार पट्टी कोतवाली के बेसार गांव निवासी महादेव (20) को दाउतपुर में कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। शहर के गाजी चौराहे पर सीवर के गड्ढे में गिरने से अंजली (32) पत्नी रामदेव का सिर फट गया। शहर के बाबागंज मोहल्ले में छत तोड़ते समय मंजूद (18) गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed