फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   महिला ने फांसी लगाई, कुएं में गिरने से किशोरी की मौत

महिला ने फांसी लगाई, कुएं में गिरने से किशोरी की मौत

Mon, 25 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Mon, 25 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज। दसियाभानपुर गांव स्थित भट्ठे पर काम करने वाली महिला मजदूर शिव कुमारी (32) ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। वह रविवार भोर में पेड़ से लटकता उसका शव देख लोगों को जानकारी हुई। वहीं महेशगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी की कुंए में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विलासपुर निवासी तेरसराम अपनी पत्नी शिव कुमारी के साथ भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। रात को दोनाें भट्ठे पर स्थित अपनी झुग्गी में सोए थे। भोर में शिव कुमारी बिस्तर से उठकर चली गई। सुबह भट्ठे के करीब स्थित बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना महेशगंज क्षेत्र के बाबू का पुरवा राजापुर गांव निवासी गंगाराम गौतम की पुत्री अंशू (15) बकरी चराने खेत में गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में गिर गई। जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे दरोगा आरएन सिंह ने कांटा आदि डलवाकर शव निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव बाहर नहीं निकाला जा सका। अंतत: शाम को फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। परिजन घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed