{"_id":"5c894351bdec22145411f7c7","slug":"91552499537-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---
शोहदों को सबक सीखाने को छात्राएं हो रहीं तैयार
सरस्वती विद्या मंदिर में दस दिनी कराटे प्रशिक्षण शुरू
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। क्षेत्र के बेनीपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को कराटे संघ के तत्वावधान में दस दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ। पहले दिन छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कराटे से शरीर को दुरुस्त रखने के साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा में मदद मिलती है। छात्राओं व महिलाओं को शोहदों से बचाने में मार्शल आर्ट बेहतर विकल्प है। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में छात्रों को भी सम्मिलित किया जाएगा, लेकिन छात्राओं को इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से जोड़ा गया है। प्रधानाचार्य विमल पांडेय, प्रशिक्षक आशीष जायसवाल व आचार्य विनीत सिंह ने भी कराटे के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सपना, जया, अमरेश सिंह, ओमप्रकाश, राजनारायण मिश्र, दीक्षा पांडेय, रिंकी विश्वकर्मा, सोनम मिश्रा, साहिबा बानो, कुमकुम सरोज, प्ररेणा सिंह, आरुषी शर्मा, सुहानी सरोज, हर्षित पांडेय, प्रिंस पाल, अनुराग पटेल, करन वीर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के टिकरिया निवासी रामविशाल सरोज (35) बुधवार को बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
किशोरी के अपहरण में युवक पर केस
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के सरदार का पुरवा पुरवारा निवासी रामसजीवन की पत्नी फोटू गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते छह मार्च को गांव के ही मुकेश पुत्र रामआसरे उसकी सोलह वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।