फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   85 villages facing power crisis

बिजली संकट से जूझ रहे 85 गांव

Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
85 villages facing power crisis
रानीगंज विद्युत उपकेंद्र का फीडर 24 घंटे के बाद भी ठीक नहीं कराया जा सका। उपकेंद्र के दोनों फीडर फुंकने से रानीगंज नगर पंचायत सहित करीब 85 गांवों के लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट की मार झेल रहे है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की जा सकी है। जेई व लाइनमैन उदासीन बने हुए हैं। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

रानीगंज विद्युत उपकेंद्र दो फीडरों द्वारा संचालित होता है। टाउन एरिया के फीडर से नगर पंचायत में आपूर्ति की जाती है, जबकि दूसरे से फीडर से करीब 85 गांवों में आपूति होती है। शुक्रवार को करीब तीन बजे एकाएक दोनों फीडरों से चिंगारी उठने लगी।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में पूरे विद्युत उकपेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने चेक करने के बाद फीडर के फुुंकने की जानकारी दी। रातभर टाउन एरिया के साथ गांवों में अंधेरा पसरा रहा। दूसरे दिन शनिवार को भी काम नहीं शुरू हो सका। बिजली की आपूर्ति ठप होने से टाउन एरिया में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। त्योहार के दिन मुस्लिम बस्तियों में लोगों को दिक्कत हुई। इस पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इधर, गांवों के लोग भी बिजली कटौती से परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र पर फोन घनघनाते रहे। एसडीओ एसके पटेल ने बताया कि फीडर का काम शुरू हो गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल फाल्ट के चलते परेशान रहे शहरी
शहर में झमाझम बारिश के बाद लोकल फाल्ट की दिनभर समस्या बनी रही। शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र, बाबागंज, कादीपुर, रूपापुर विद्युत उपकेंद्र में जगह-जगह लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली की आवाजाही से लेाग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed