फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। बिहार के पीथीपुर में एसडीएम सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया तो बाबागंज ब्लॉक में अवर अभियंता सिंचाई ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बिहार क्षेत्र के ग्राम सभा पीथीपुर में गुरुवार को लांसनायक शहीद विजय शुक्ला की मूर्ति पर एसडीएम विजय पाल सिंह सहित तहसीलदार रामजनम यादव ने माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उनके अभूतपूर्व शौर्य को नमन किया गया। इस दौरान प्रभारी एसओ रामजनम पांडेय, चौकी इंचार्ज संजय पांडेय, प्रमुख विहार अनुभव यादव सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। झंडारोहण करने के साथ ही राष्ट्रीय गीत भी बजाया गया। इस दौरान संजय सिंह, रामचंदर सरोज, पवन शुक्ला, शम्भू नाथ सरोज, जय सिंह, अनिल शुक्ल, श्यामलाल शुक्ला, संजय शुक्ला, चंद्रदेव, लोकेश शुक्ला, अजय शुक्ला, प्रेम नरायण त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, गजानंद शुक्ला, पिता केदार नाथ शुक्ला, मां प्रभावती उर्फ विट्टन देवी, पत्नी गुड़िया देवी, पुत्री दीपा, शिखा, पारो, गोल्डी व पुत्र शिव शंकर शुक्ल भी मौजूद रहे। उधर, बाबागंज ब्लॉक परिसर में बने शहीद उद्यान मे लगी कारगिल शहीद लांसनायक विजय शुक्ला की प्रतिमा पर अवर अभियंता लघु सिचाई राम अंजोर पांडेय ने माल्यार्पण करते हुए कहा, कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए भारत के सभी वीर सपूतों को पूरा देश नमन कर रहा है। जिन्होंने देश की रक्षा में अपना जीवन दांव पर लगा दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत अनुरुद्ध सिंह, एडीओ आइएसबी, ग्राम विकास अधिकारी महरानी दीन सरोज, कुलदीप त्रिपाठी, विकास वैश्य, विवेक कौलिक, अनिल, राजेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed