{"_id":"5a15c8044f1c1bb6678bd5e6","slug":"764-candidates-fate-lock-in-balet-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"764 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाॅक्स में हो गई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
764 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाॅक्स में हो गई कैद
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के नगरपालिका परिषद और आठ टाउन एरिया के 764 प्रत्याशियों की किस्मत बुधवार को मतपेटिकाओं में कैद हो गई। अध्यक्ष के नौ पदों के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि सभासद के 124 पदों के लिए 641 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रत्याशियों की नजरें जीत और हार पर टिक गई हैं।सूबे में पहले चरण में बेल्हा में होने वाला चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। बेल्हा नगर पालिका परिषद के एक और आठ टाउन एरिया में बुधवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद हार और जीत का कयास लगाना प्रारंभ कर दिए हैं। नगरपालिका परिषद सहित टाउन एरिया में होने वाले चुनाव में नपा और टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 123 प्रत्याशी और सभासद के 124 पदों के लिए 641 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद के सबसे अधिक मानिकपुर में सबसे अधिक 21, लालगंज में 20, रानीगंज, सिटी और कुंडा में 16-16, नगरपालिका परिषद 13, कटरामेदनीगंज में सात अंतू में आठ सबसे कम पट्टी में छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।