फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आमरण अनशन पर प्रधान, कार्यालयों में तालाबंदी

आमरण अनशन पर प्रधान, कार्यालयों में तालाबंदी

Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
आमरण अनशन पर प्रधान, कार्यालयों में तालाबंदी
बाबागंज/बाघराय। अधिकारों में कटौती और कई योजनाओं से बाहर किए जाने से नाराज ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय पर दूसने दिन भी आमरण अनशन पर रहे। इसके साथ ही प्रधानों ने ब्लाक के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। आमरण अनशन बाबागंज व बिहार ब्लाक में चल रहा है। अखिल भारतीय प्रधान संघ ने पूरे जनपद के प्रधानों को बिहार ब्लाक में रविवार को आमंत्रित भी किया है।
विज्ञापन


मांगों को लेकर शुक्रवार से प्रधान ब्लाक में आमरण अनशन पर हैं। बाबागंज के साथ ही बिहार ब्लाक में भी दूसरे दिन आमरण अनशन पर बैठे रहे। इसके साथ ही ब्लाकों में तालाबंदी भी की गई। बाबागंज में प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में ब्लाक में तालाबदंी की गई तो बिहार ब्लाक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने तालाबंदी कराई। नए शासनादेश के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्रों के चयन से प्रधानों को बाहर किया जा रहा है। मनरेगा का लेबर बजट बढ़ाए जाने, पंचायतों की 2017-18 की दूसरी क़िस्त तत्काल ग्राम सभा को देने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की धनराशि एकमुश्त दिए जाने सहित जिले से डीसी मनरेगा को हटाया जाने सहित कई मांगों को लेकर प्रधान आमरण अनशन पर हैं।
विज्ञापन


प्रधानों ने ब्लाक में तालाबंदी करने के बाद बीडीओ निरंकार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुंवर मुन्नू सिंह, जनार्दन तिवारी, सुनील दुबे, शकील अहमद, कुलदीप पटेल, राजू तिवारी, अन्नू सिंह, तीरथ पटेल, अरविंद पटेल, रमेश तिवारी, लवकुश शुक्ला, अशोक कुमार सरोज, बबलू यादव, सत्येंद्र तिवारी, इकबाल अहमद, राजेन्द्र सिंह, सुधीर पटेल, तीरथ पटेल, शिवकुमार पटेल, फूलचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। उधर बिहार ब्लाक में मंडल अध्यक्ष ध्यानी सिंह ने जनपद के सभी प्रधानों को आमंत्रित करके आमरण अनशन को प्रभावी बनाने और आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, विक्कू सिंह, गयापाल सिंह, विमलेश मिश्र, संजय सिंह, प्रदीप शुक्ल, गणेश शुक्ल, मुन्ना यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed