{"_id":"5cab6406bdec22141f00f5e9","slug":"61554736134-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीीीीीीीीीी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीीीीीीीीीी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अव्यवस्था देख बिफरे एमडी, एक्सईएन व एसडीओ की लगाई क्लास
रानीगंज विद्युत पारेषण खंड का किया निरीक्षण, कदम-कदम पर मिली अव्यवस्था
नहीं तैयार था डाटा रजिस्ट्रर, विभागीय अभिलेख भी थे अधूरे
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। सोमवार को विद्युत वितरण पारेषण खंड रानीगंज का निरीक्षण करने आए एमडी गोविंद कुमार को कदम-कदम पर अफसरों की लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने एक्सईएन व एसडीओ की जमकर क्लास लगाई। अधूरे रजिस्ट्रर को दुरुस्त करने व अभिलेखों के सही रखरखाव की हिदायत दी। एमडी के निरीक्षण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडक़ंप मचा रहा।
सोमवार को एमडी गोविंद कुमार ने पहले शहर में अधिकारियों संग बैठक की। योजनाओं एवं विभागीय कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। दोपहर में वह यहां से सीधे रानीगंज विद्युत वितरण पारेषण खंड पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अभिलेखों एवं सभी पटल के प्रगति रजिस्टर का निरीक्षण किया। इएस दौरान एक भी रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिला। सभी अधूरे पड़े मिले। यह देख उनका माथा ठनक गया। वह एसडीओ व एक्सईएन पर बिफर पड़े। उनकी जमकर क्लास लगाई। जल्द ही इसे दुरुस्त करने की हिदायत दी। एमडी के निरीक्षण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडक़ं प मचा रहा।
फोटो 00 अ गाजे-बाजे के साथ निकली गणगौर विसर्जन शोभायात्रा
प्रतापगढ़। मारवाड़ी समाज द्वारा सोमवार को गाजे-बाजे के साथ गणगौर विसर्जन की शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। बेल्हादेवी धाम के पास पूरे विधि-विधान से के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
शहर के गोपाल मंदिर में शाम पंाच बजे मारवाड़ी समाज की महिलाएं एकत्र हुईं। यहां से गाजे-बाजे के बीच गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तिमय गीत के बीच महिलाएं जयकारे लगाते हुए हुए शहर की ओर बढ़ीं। पंजाबी मार्केट, ठठेरी बाजार होते हुए शोभायात्रा मां बेल्हादेवीधाम पहुंची। यहां सई नदी के किनारे पूरे विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर रेखा खंडेलवाल, नीरजा, साधना, ज्योत्सना, शशि, सुनीता, शकुन, प्र्रेम, संगीता, शिल्पी, अनीता, अलका, ज्योति, जया, बबिता, डा. सीमा, सुनीता रमा, मोना, अदिति, शिल्पी, दीक्षा आदि मौजूद रहीं।