फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बूंदाबांदी

आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बूंदाबांदी

Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बूंदाबांदी
आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बूंदाबांदी
विज्ञापन

मौसम का मिजाज देख किसान परेशान, बारिश से होगा फसलों का नुकसान
अधिकतम तापमान 25.9 व न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुरवा हवाओं की दखल से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। गुरुवार को जगह-जगह बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 25.9 व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम का मिजाज देख किसान परेशान दिखे। जानकारों के अनुसार बारिश से फसलों का नुकसान होगा।

करीब हप्तेभर से वातावरण में पछुआ हवाओं ने पकड़ बना रखी थी। बुधवार की देर रात पुरवा हवाओं ने दखल दी तो मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। गुरुवार को सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह 9 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में जगह-जगह रिमझिम बारिश भी हुई। मौसम नम होने हल्की ठंड भी महसूस की गई। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, सदर बाजार, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में चहल- पहल रही। वहीं मौसम का मिजाज देख किसान परेशान रहे। जानकारों के अनुसार बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों समेत सभी फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed