{"_id":"5c87bf41bdec22143e2c5406","slug":"61552400193-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरवैश्य समाज के उत्थान के लिए भामाशाह कोष का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरवैश्य समाज के उत्थान के लिए भामाशाह कोष का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरवैश्य समाज के उत्थान के लिए भामा शाह कोष का गठन
पिछड़ी जाति में शामिल करने की उठाई मांग, पूरे देश के उमरवैश्य को एकजुट करने की पहल
प्रतापगढ़। उमर वैश्य समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय उमरवैश्य महासभा ने भामा शाह कोष का गठन करके पूरे देश के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने की तैयारी की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य और महामंत्री संतोष शाह सुंदर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि उमरवैश्य समाज लंबे समय से पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग कर रहा है, मगर सरकार मांगों को दरकिनार कर रही हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी गरीब परिवार हैं, जिनके पास रोजगार के साधन नहीं हैं। ऐेसे परिवारों को पहचान दिलाने के लिए उमरवैश्य समाज मदद करेगा। महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि उमरवैश्य समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग लंबे अर्से से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए आदेश जारी कर रखा है। उन्होंने कहा कि बेटियों के हाथ पीले करने के लिए अब सभी प्रांतों में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में खुलेगा मोदी के झूठ का पिटारा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रभारी एवं पार्टी प्रवक्ता मो. मुज्तबा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के झूठ का पिटारा खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक मतदाताओं के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का दावा किया था। मगर आज तक ऐसा नहीं हो सका। कंपनी बाग में हुई बैठक में राजमणि मिश्र, अनिल सिंह, ओम प्रकाश कसौधन, अनिल पांडेय, दिनेश प्रजापति, श्याम सागर, सलीम, हफीज आदि मौजूद रहे।