{"_id":"5ae8b1664f1c1b87098b74a7","slug":"6-024-farmers-of-the-district-awaiting-debt-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 6,024 किसानों को अभी कर्जमाफी का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 6,024 किसानों को अभी कर्जमाफी का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी के लिए जिले के 6,024 किसानों को अभी भी इंतजार है। इन किसानों में 5559 किसान ऑनलाइन और 465 किसानों ने ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि मानक पर खरे उतरने के बाद भी कर्जमाफी की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के जांच में यह किसान पात्र मिले हैं और जल्द ही इनके लिए धन मांगने की तैयारी की जा रही है।
योगी सरकार की कर्जमाफी योजना से अभी तक जिले के 51,019 किसानों के 240.31 करोड़ रुपये माफ हो चुके हैं। मगर अभी 6,024 किसान ऐसे हैं जिनका मानक पर खरा उतरने के बाद भी कर्ज माफ नहीं किया गया। बैंक कर्मियों के खेल के चलते इन किसानों का नाम छोड़ दिया गया था। शासन के निर्देश पर जब किसानों से ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मांगी गई तो पोल खुली कि अभी काफी किसान ऐसे हैं जिनका कर्ज माफ ही नहीं हुआ है।
कृषि विभाग में 5559 किसानों ने ऑनलाइन और 465 किसानों ने ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराकर कर्ज माफ करने की मांग की है। अधिकारियों की जांच में इन किसानों के दावे सही मिलने के बाद भी कर्ज नहीं माफ किया गया है। अब ऐसे किसान सुबह-शाम कभी कृषि विभाग और कभी बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल कर्जमाफी से वंचित होने वालों में जिले के 13,785 किसान ऐसे भी शामिल हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
शासन ने आधारविहीन किसानों का कर्ज माफ करने से पहले तो इनकार कर दिया था, मगर बाद में आधार नंबर नहीं होने पर भी कर्जा माफ करने का आदेश जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि 6024 किसानों कना कर्ज माफ करने के लिए बुधवार को मांग जनरेट की जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी का यह दौर आगे भी चलता रहेगा।