{"_id":"6202c2b04287b65dc36cc760","slug":"58-candidates-filed-nomination-on-the-last-day-pratapgarh-news-ald32663622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा, अनिल, राजेंद्र,जीतलाल समेत 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा, अनिल, राजेंद्र,जीतलाल समेत 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को रिकार्ड 58 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा से सबसे अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सदर सीट से सपा-अपना दल कमेरावादी गठबंधन से अद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपना पर्चा भरा। भाजपा से राजेंद्र मौर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सदर सीट सपा ने गठबंधन में अपना दल कमेरावादी को दे दी है। इस सीट से अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने नामांकन किया। अब तक अपना दल एस के खाते में मानी जा रही सदर की सीट आखिरी वक्त में भाजपा के पाले में चली गई। यहां से आखिरी वक्त में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार मौर्य ने नामांकन किया है। भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके अलावा निर्दलीय अशोक कुमार, निर्दलीय धीरेंद्र गौड़, निर्दलीय हरिकेश कुमार, निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद, निर्दलीय रामअंजोर, निर्दलीय प्रमेंद्र कुमार मिश्र, निर्दलीय बजरंगी लाल, निर्दलीय आलोक कुमार पांडेय, निर्दलीय सुषमा पाल, निर्दलीय गजराज सिंह ने अपना पर्चा भरा।
बाबागंज विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी से विजय पाल, निर्दलीय विनोद कुमार, निर्दलीय प्रमोद कुमार, निर्दलीय सीताराम ने नामांकन किया। विधानसभा कुंडा से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश कुमार, निर्दलीय जयेश सिंह, निर्दलीय सीमा यादव, निर्दलीय हरिवंश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से धर्मराज, निर्दलीय धीरेंद्र कुमार, निर्दलीय मो. तनवीर ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विधानसभा पट्टी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अजय यादव, अपना दल बलिहारी पार्टी से रामअभिलाष, निर्दलीय कौशलेंद्र पांडेय, निर्दलीय अखिलेश कुमार, जन अधिकार पार्टी से मुजम्मिल हुसैन, बहुजन मुक्ति पार्टी से नंदलाल ने दावेदारी पेश की है। विधानसभा विश्वनाथगंज से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह, अपना दल (एस) से जीतलाल, निर्दलीय संजय पांडेय, लोग पार्टी से अनिल कुमार, भारतीय सर्वजन विकास पार्टी से अजय शर्मा, आजाद समाज पार्टी से हलीमुद्दीन, सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी से सुशील कुमार तिवारी, राष्ट्रीय जनशांति पार्टी से विनोद, शिवसेना से सुशील कुमार, जनता रक्षक पार्टी से राजेश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामदरश सरोज ने पर्चा भरा है। विधानसभा रानीगंज से निर्दलीय प्रत्याशी लालबहादुर, आजाद समाज पार्टी से धर्मेंद्र कुमार, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से हरिशंकर प्रजापति, निर्दलीय राजेश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से बृजलाल, मेधा पार्टी रामफेर पांडेय ने उम्मीदवारी पेश की है।
विधानसभा रामपुरखास से मौलिक अधिकार क्रांति पार्टी के प्रत्याशी समयनाथ, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से नरेंद्र यादव, आम आदमी पार्टी से अजीत, निर्दलीय धर्मेद्र तिवारी, अपना दल बलिहारी पार्टी से अवधेश, लोकदल से दुर्गेश कुमार, शिवसेना से सुरेंद्र सिंह, सर्वोदय भारत पार्टी से रवींद्र कुमार, निर्दलीय देवेंद्र प्रताप, निर्दलीय कुलदीप सिंह, निर्दलीय गौरव सिंह ने नामांकन किया है। मंगलवार को नामांकन स्थल पर सातों विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक सहित जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पूरे समय तक मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।