फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सीमाएं सील, चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा

सीमाएं सील, चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा

Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीमाएं सील, चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा
फोटो-
विज्ञापन

सीमाएं सील, चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा
वाहनों की चेकिंग बढ़ी, गांवों में फ्लैग मार्च किया
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी रही निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च करने के साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग होती रही। हाईवे के साथ ही दूसरे जिले के संपर्क मार्गों पर पुलिस की नजर रही।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही सिविल पुलिस को मतदान केंद्रों पर निगहबानी के लिए लगाया जाएगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात होंगे। चुनाव के पहले जिले में पहुंची फोर्स से वाहनों की चेकिंग के साथ ही सीमाओं पर सुरक्षा ड्यूटी ली जा रही है। गांवों में फ्लैग मार्च के साथ ही वाहनों की जांच पड़ताल कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर जवानों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग, लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग, वाराणसी- सुलतानपुर राजमार्ग की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। जौनपुर, सुलतानपुर, अमेठी, प्रयागराज, रायबरेली, कौशांबी की सीमा वाले मार्गों पर पुलिस का दिन रात पहरा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि चुनाव कराने के लिए पहुंचे अर्द्धसैनिक बल को सीमा पर लगाया गया है। उनकी मदद के लिए सिविल फोर्स भी मौजूद रहती है। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए उड़नदस्ता टीम के संग खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


होटल और गेस्ट हाउस पर भी नजर
चुनाव कराने पहुंची फोर्स की नजर सभी होटल और गेस्ट हाउसों पर भी है। धर्मशाला व मुसाफिरखाना भी प्रशासन की निगाह में हैं। वहां रुकने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को दे रहे सुझाव
गांवों में फ्लैग मार्च करने वाली फोर्स मतदाताओं को बेझिझक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। लोग भयमुक्त होकर मतदान करें, यदि कोई दिक्कत किसी को आती है तो वे लोग फोन से सूचना दें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed