फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम

गोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम

Fri, 15 Feb 2019 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम
फोटो
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने मोपेड से फतनपुर जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़/बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के गोईं गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। वह मोपेड से सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतनपुर जा रहा था।

नगर कोतवाली के अचलपुर मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय दयाराम हरिजन पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह मोपेड से रिश्तेदार के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतनपुर जा रहा था। पट्टी-रानीगंज रोड पर स्थित गोईं गांव के पास उसकी बाइक सड़क के किनारे फिसल गई और दयाराम सड़क पर जा गिरा। इस बीच तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर बेलखरनाथ सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दयाराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed