फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 thousand people took the first Amrit bath in Mahakumbh,

Pratapgarh News: महाकुंभ में 50 हजार ने किया प्रथम अमृत स्नान, बसें-ट्रेनें भी ठसाठस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
50 thousand people took the first Amrit bath in Mahakumbh,
महाकुंभ में संगम तट पर जिले के 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को अमृत स्नान किया। भगवान भास्कर को गंगाजल से अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन किया। खिचड़ी का दान कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, घर आने को स्टेशन और बस अड्डे पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बसों में श्रद्धालु ठसाठस भरे रहे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर स्नान के लिए सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह से शाम तक संगम में डुबकी लगाई।
श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनें व रोडवेज की 36 बसें संचालित की थीं। स्पेशल ट्रेनों से रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं का काफिला शहर में पैदल यात्रा करता नजर आया।
विज्ञापन

वहीं, श्रद्धालु प्रयागराज से स्नान के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि निगम की 36 व अन्य डिपो समेत 60 से अधिक बसों से 40 हजार श्रद्धालुओं ने मंगलवार को प्रयागराज से वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि मकर संक्रांति पर प्रयागराज से अयोध्या के बीच मंगलवार को चार स्पेशल ट्रेनें संचालित की गईं। जिले के पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ट्रेन से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed