फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   विद्यालयों में अब होगी चुनावी पाठशाला

विद्यालयों में अब होगी चुनावी पाठशाला

Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में अब होगी चुनावी पाठशाला
विद्यालयों में अब होगी चुनावी पाठशाला
विज्ञापन

करेंगे जागरूक, बताएंगे कैसे करें मतदान
पाठशाला में अशिक्षित युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं एवं पुरुषों को देंगे जानकारी
प्रशासन के आदेश पर शुरू हुई कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बूथ बनाए गए विद्यालयों में अब बच्चों की पढ़ाई के साथ ही चुनावी पाठशाला का भी आयोजन होगा। गांवों में अशिक्षित युवाओं, बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को पाठशाला से जोड़ा जाएगा। विद्यालय छोड़ चुके 14 से 17 आयु वर्ग के बच्चे इस पाठशाला में भावी मतदाता के रूप में शामिल होंगे। यहां लोकतंत्र के महापर्व से जुड़ीं कक्षाएं संचालित होंगी। जिसमें मतदान के महत्व, ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया सहित चुनाव से जुड़ी विभिन्न प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले में छठवें चरण में चुनाव होना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार नई पहल की है। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 2616 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय, मीडिल स्कूल व पंचायत भवन शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने बूथों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करें। जिसमें युवा मतदाताओं, विद्यालय छोड़ चुके 14-17 आयु सीमा के भावी मतदाताओं एवं बच्चों को एकत्र कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताएं। उन्हें इसके प्रति जागरूक करें। ईवीएम मशीन में कैसे मतदान करें। मतदान हुआ कि नहीं, इसकी जानकारी कैसे लें। इन सभी पहलुओं पर विशेषज्ञ जागरूक करेंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एसपी यादव ने बताया कि इसके लिए भी बीएलओ को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही चुनावी पाठशालाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इनसेट---------------
बनाएं जाएंगे मतदान मित्र
चुनावी पाठशाला में सजग नागरिकों को मतदान मित्र बनाया जाएगा। वह सामुदायिक सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्हें पंजीकरण कराने व मतदान के प्रति प्रेरित करेंगे। घर-घर जाकर लोकमंत्र के महापर्व की उपयोगिता बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------------
चुनावी पाठशाला में इन्हीं दी जाएगी जानकारी
वैसे तो चुनावी पाठशाला सभी के लिए रहेगी। मगर विशेषत: यह प्रयास 14 से 17 वर्ष आयु सीमा के भावी मतदाताओं, 18-19 की उम्र के नए मतदाताओं, महिलाओं एवं युवतियों, दिव्यांग, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो स्कूल नहीं जाते, के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed