{"_id":"5c76ce4ebdec2232285b1b2a","slug":"41551289934-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आईं अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आईं अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं आईं अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अश्विनी कुमार चौबे का निरस्त हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की अनुपस्थिति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा के साथ उनका मनमुटाव बरकरार है। कार्यक्रम स्थल पर जमी भीड़ की नजरें अनुप्रिया पटेल को तलाशती रहीं। कार्यक्रम के लिए जारी सूचना और बैनर-पोस्टर में भी उनका नाम था। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के आने का कार्यक्रम भी ऐन वक्त पर निरस्त हो गया।
मोदी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की भाजपा से दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं। शासन की ओर जारी विज्ञापन और कार्यक्रम स्थल पर लगे होर्डिंग-बैनर में अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे ऊपर होने के साथ ही मंच पर भी उनके लिए स्थान आरक्षित था।