फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भारत-पाक में जंग का हल्ला, दिनभर टीवी से चिपके लोग

भारत-पाक में जंग का हल्ला, दिनभर टीवी से चिपके लोग

Wed, 27 Feb 2019 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक में जंग का हल्ला, दिनभर टीवी से चिपके लोग
फोटो-
विज्ञापन

भारत-पाक में जंग का हल्ला, दिनभर टीवी से चिपके लोग
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल तस्वीरों व संदेशों की करते रहे जानकारी
पायलट के पाकिस्तान के चंगुल में फंसने पर छाई मायूसी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार सुबह से ही भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का हल्ला मचा रहा। जिसके चलते लोग दिन भर टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। पल-पल की अपडेट हो रही खबरों लोगों की निगाहें टिकी रहीं। युद्धक विमान के पायलट के पाकिस्तान में फंसे होने की खबर मिलने पर मायूछी छा गई। लोग उसे पाकिस्तान से वापस कराने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश फारवर्ड करने लगे।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। जिनका बदला लेने के लिए वायुसेना की ओर से मंगलवार को भोर में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों के ठिकानों के खिलाफ एयर स्ट्राइक की गई। जिससे पाकिस्तान बौखला गया। बुधवार की सुबह तेजी से हल्ला मचा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है। यह खबर फैलते ही जिले के लोग टेलीवीजन के सामने चिपककर बैठ गए। पल-पल बदल रहे हालात की जानकारी करने लगे। सोशल मीडिया पर भी लोगों की नजर टिकी रहीं, ताकि भारत पाक के बीच बिगड़ रहे हालात की जानकारी सभी को हो सके। जब इस बात की खबर मिली कि देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के एक युद्धक विमान को मार गिराया है तो लोग खुशी से झूम उठे। हालांकि यह खुशी कुछ ही देर में मायूसी मेें बदल गई। जब लोगों को पता चला कि भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान सेना की गिरफ्त में है। जिसके बाद लोग मायूस हो गए। हर कोई सोशल मीडिया पर विंग कमांडर की वापसी को लेकर मैसेज फारवर्ड करने लगा।
विज्ञापन

इनसेट-------
जिला प्रशासन रहा अलर्ट, होटलों की हुई चेकिंग
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग के हल्ले के बीच अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मंगलवार की देर रात के साथ ही बुधवार को भी होटल , लाज के अलावा ढाबो व सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की जांच होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
देश का अभिनंदन वापस लाएं
अनिरुद्ध रामानुजदास ओम प्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब हमारे देश का अभिनंदन वापस लाने के लिए रास्ता निकाला जाए। देश के वीर सपूत को सकुशल वापस लाने की जरूरत है। सभी देशवासी इसके लिए एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed