{"_id":"5c4603f1bdec224c0b4887cd","slug":"41548092401-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिमपुर के प्रधान पर मुकदमा नहीं दर्ज कराने पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इब्राहिमपुर के प्रधान पर मुकदमा नहीं दर्ज कराने पर बिफरे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपुर के प्रधान पर केस नहीं दर्ज कराने पर भड़के डीएम
डीपीआरओ को फटकारा, आरपी सिंह से छीना पट्टी बीडीओ का अतिक्ति प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शौचालय की रकम डकारने वाले प्रधानों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को जमकर भटकार लगाई। उन्होंने डीपीआरओ से आसपुर देवसरा ब्लाक के इब्राहिमपुर के प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आदेश दिया था। मगर डीपीआरओ के एफआईआर नहीं दर्ज कराने पर वह भड़क गए । अविलंब मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इधर, पट्टी ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आरपी सिंह से अतिरिक्त प्रभार छीन कर बीडीओ की तैनाती करने को कहा है।
विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक सोमवार को डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में हुई। आसपुर देवसरा विकास खंड के इब्राहिमपुर गांव में शौचालय की धनराशि डकारने वाले प्रधान दिनेश कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश का पालन नहीं करने पर डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को फटकार लगाते हुए शाम तक मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। शिवगढ़, बिहार, आसपुर देवसरा में शौचालयों की धीमी प्रगति, जियो टैगिंग, फर्जी फोटो, अपलोड करने, सत्यापन का कार्य आधा-अधूरा करने पर पर डीएम ने शिवगढ़, बिहार, आसपुर देवसरा के एडीओ पंचायत और बिहार ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को नोटिस देने को कहा है। बैठक में विकास खंड गौरा के ग्राम संडिला के सचिव के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। पट्टी ब्लाक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आरपी सिंह से पट्टी बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार छीनकर तत्काल नए बीडीओ की तैनाती करने को कहा है। समीक्षा बैठक में विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ एवं सांगीपुर की संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर कार्रवाई करने को कहा है।
23 जनवरी को केंद्र व्यवस्थापकों की होगी बैठक
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार 23 जनवरी को 10 बजे से हादीहाल में यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करेंगे। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि बैठक में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बिजली संविदा कर्मियों की सप्ताह भर से चली आ रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।