{"_id":"578e6fe74f1c1b217fc4b94b","slug":"41349-new-rasan-cardholder","type":"story","status":"publish","title_hn":"41,349 और कार्डधारकों को अगस्त माह से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41,349 और कार्डधारकों को अगस्त माह से मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rasan card
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अगस्त माह से और 41,349 कार्डधारकों को राशन मिलेगा। दूसरे चरण में जिले को मिले नए आवंटन से लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 4,85,991 हो गई है। शासन ने पहली बार सभी राशनकार्ड धारकों को एक-एक किग्रा चीनी भी मुहैया कराने का फैसला किया है। जिले के 41,349 परिवारों के लिए खुशखबरी है। पहले चरण में राशनकार्ड की फीडिंग नहीं होने से वंचित परिवारों को अगस्त माह से दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये किग्रा चावल मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अभी तक 4,44,642 परिवारों को सस्ता राशन मिल रहा था, मगर अगस्त माह से 4,85,991 राशनकार्ड धारकों को सस्ता राशन मिलेगा। शासन ने पहली बार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लाभार्थियों को चीनी वितरित करने को कहा है। प्रतिकार्ड एक किग्रा मिलने वाली चीनी अगस्त माह में पहली बार मिलेगी। इसके लिए 356.16 मीट्रिकटन चीनी का आवंटन किया गया है। अगस्त माह में जिले के 17 विकास खंडों और सात टाउन एरिया के लिए 7496.616 मीट्रिक टन गेहूं और 5121.394 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया है। शासन की इस पहल से गांव के उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो गरीबी के चलते जीविका चलाने में असमर्थ थे।