डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने उन 35 इलाकों को 14 दिनों के लिए सील करने को कहा है जहां शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। डीएम ने हॉटस्पॉट इलाकों में मजिस्ट्रटों की तैनाती करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए बंदी का पालन कराने को कहा है।
जिले के फतनपुर के बैरम सुवंसा, कंधई के पूरेबोधराम मैनहा, फतनपुर थाने की बैरिक, नगरकोतवाली के भुलियापुर, ट्रेजरी चौराहा हनुमान मंदिर के पीछे, पुलिस लाइन, फायर बिग्रेड पुलिस लाइन, मेहता पार्क कालोनी, कुंडा कोतवाली, न्यू कालोनी बाबागंज, आवास विकास कालोनी, पट्टी के पूरे सुखचैन, शहर के तेलिया चौराहा, सदर बाजार, गायघाट, सराय बहेलिया, मोहनगंज के बड़ा पुरवा, कोहंडौर के नरहरपुर, कोहंडौर एएनएम सेंटर नेवली, कोहंडौर के पूरेसेवकी, नगर कोतवाली के टेऊंगा, मानधाता के रामनगर घसियारी, शहर के रूमा अस्पताल के पीछे, आदर्श नगर भंगवाचुंगी, कुंडा कौशल किराना स्टोर के सामने, महेशगंज के महेवा मलकिया, रानीगंज के मानापट्टी, संग्रामगढ़ के देवपुर, उदयपुर थाना, सांगीपुर थाने के सामने, लालगंज के चंदापुर, अमरौना, जेठवारा के डोमीपुर कुटुलिया और महेशगंज थाने की बैरक को 14 दिन के लिए सील करने को कहा है। डीएम ने सभी हॉटस्पॉट स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती करते हुए प्रतिबंधों को पूरी तरह पालन कराने को कहा है।