फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिन में तल्ख धूप, रात में कंपकपी

दिन में तल्ख धूप, रात में कंपकपी

Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिन में तल्ख धूप, रात में कंपकपी
दिन में तल्ख धूप, रात में कंपकंपी
विज्ञापन

लगातार बना है मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम पछुआ के जोर से बढ़ रहा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अब तल्ख धूप से मौसम कड़क हो गया है। दिन में धूप बर्दाश्त नहीं हो पा रही है, जबकि रात में ठंड लोगों को कंपकंपा रही है। दिन का तापमान दिनोदिन बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
फरवरी माह मेें मौसम मेें उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में बादलों ने दस्तक देकर ठंड बढ़ा दी थी। तीन दिन तक कोहरा भी पड़ा था। इससे तापमान लुढ़क गया था और ठंड में तेजी से इजाफा हो गया। दिन और रात दोनों पहर अलाव धधकने शुरू हो गए। बारिश भी हुई। इससे गलन बढ़ गई। हालांकि 9 फरवरी से पछुआ हवाओं ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज बदल दिया। हवाओं से मौसम साफ हो गया। धूप भी धीरे-धीरे तल्ख होने लगी है। इससे तापमान भी बढ़ गया। महज तीन दिन के भीतर तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। लोग हल्के कपड़ेे मेें देखे गए। मौसम साफ होने से बाजारों मेें खासी चहल-पहल रही। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, राजापाल टंकी, भगवाचुंगी, घंटाघर, सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में खासी चहल-पहल रही। भीड़ अधिक होने से दिनभर बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पछुआ हवाओं के प्रभाव से मौसम साफ हो गया है। धूप भी तेज हो रही है। यही कारण है कि तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। युवा क्रांति संगठन के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि शहर के डीडी फ्लैक्स सिनेमा हाल में फिल्म उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक के प्रसारण में जीएसटी की धनराशि नहीं घटाई गई है। जबकि सरकार ने इसे करमुक्त किया है। इस मौके पर अच्युतानंद पांडेय, दीपेंद्र कुमार मिश्र, अखिलेशचंद्र मिश्र, राजकुमार तिवारी, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी गई विदाई
प्रतापगढ़। सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्रधान सहायक रवींद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पीपी चौधरी, एसके पाल अधिशासी अभियंता, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, सतीश कुमार चौरसिया, दिनेश कुमार पंाडेय, सुधीर कुमार साहू, सुभाष सिंह, मंगलेश कुशवाहा, विनय कुमार, जमाल अब्दुल नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed