फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मसूद पर चीन का अडंग़ा मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता

मसूद पर चीन का अडंग़ा मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता

Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
मसूद पर चीन का अडंग़ा मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता
मसूद पर चीन का अड़ंगा मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रमोद ने कहा, पाकिस्तान का चेहरा भी हुआ बेनकाब
लालगंज (ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन की अड़ंगेबाजी को मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया है। गुरुवार को लालगंज कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के पर्याप्त सबूत थे, लेकिन चीन ने वीटो का प्रयोग कर अपनी पाकिस्तान समर्थन वाली नीति व आतंकवाद पर नीयत को जाहिर कर दिया। तिवारी ने कहा कि आतंकवाद पर केंद्र की मोदी सरकार को बेहतर कूटनीतिक प्रयास के साथ मसूद अजहर पर कार्रवाई कराना चाहिए था, लेकिन सरकार यह करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने मसूद अजहर का पक्ष लिया है, उससे पाकिस्तान का आतंकवाद के समर्थन वाला चेहरा भी बेनकाब हो गया। इससे पहले पूर्व सांसद तिवारी ने नेताजीपुरम पहुंचकर व्यवसायी रामजी संवरिया के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की। वह हरनाहर गांव में पंडित रामपाल मिश्र के यहां बबलू मिश्र के संयोजन के आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल, प्रदीप मिश्र, रमाशंकर तिवारी, पप्पू तिवारी, त्रिभू तिवारी, ओम पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का केस
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के धारूपुर गौखाड़ी निवासी रहमतुनिशा पत्नी यार मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते तेरह मार्च को गांव के ही अजय गुप्ता व अशोक गुप्ता ने घर में घुसकर उसे पीटा। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर भिड़े आर्केस्ट्रा के कलाकार
चार युवतियों समेत सात का पुलिस ने किया चालान
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के इंदिरा चौक पर प्रयागराज से कार्यक्रम प्रस्तुत कर लौट रहे आर्केस्ट्रा के कलाकार लेनेदेन को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहे कलाकार उससे भी बहस करने लगे। पुलिस ने चार युवतियों समेत सात को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जिले के करहिया बाजार निवासी अनिल कुमार आर्केस्ट्रा कंपनी का संचालन करता है। बुधवार को वह नर्तकियों व कलाकारों को लेकर प्रयागराज के सहसों में कार्यक्रम प्रस्तुत करना गया था। आधी रात के बाद लौटने पर लालगंज नगर के इंदिरा चौक पर पैसे का हिसाब करने लगे। लेनदेन के दौरान कलाकारों में गालीगलौज होने लगी। रात में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कलाकारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह पुलिस से ही भिडने पर उतर आए। जिस पर पुलिस ने चार युवतियों समेत सात को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाली लाए जाने पर भी काफी देर हंगामा होता रहा। रात भर कोतवाली में रखने के बाद संचालक अनिल कुमार, सांगीपुर के पूरे लख्खी निवासी सुशील, अंकित व कटरा बूबूपुर की प्रीती, संग्रामगढ़ के बाबागंज की नेहा, रामपुर बावली की प्रीती, सुलतानपुर के लंभुआ की पूजा का शांतिभंग में चालान कर दिया।


फोटो--
भगवत भगवान के स्मरण मात्र से मिट जाते हैं पाप
पूरे गुनई शुकुलपुर में भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
लीलापुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के पूरे गुनई शुकुलपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। कथा व्यास आचार्य रामबिहारी महाराज ने कहा कि कलियुग सभी युगों से भी महान है। कलियुग में कोई तपस्या नहीं करनी पड़ती, बल्कि भगवत भगवान का नाम स्मरण व श्रवण मात्र से मनुष्य को सारे पापों से छुटकारा मिल जाता है और दुर्लभ मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भागवत ही एक ऐसा पुराण व कथा है, जिसमें साक्षात नारायण श्रीकृष्ण का निवास होता है। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह का भी वर्णन किया। इस मौके पर रामेश्वरनाथ शुक्ल, निर्मला शुक्ला, दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, संग्राम सिंह, विनोद कुमार, मुन्ना, संतोष कुमार, संदीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed