फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना

आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना

Wed, 20 Feb 2019 06:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना
आसमान में बादलाें का डेरा, बारिश की संभावना
विज्ञापन

पछुवा हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ते ही बुधवार की सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में एक बार फिर बेल्हा में मौसम बिगड़ने के आसार बन गए हैं। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल उमड़-घुमड़ करते रहे। सुबह धूप तो निकली, मगर थोड़ी ही देर में बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया। धूप छांव का खेल दिन भर चलता रहा। इधर, पछुवा हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि अगर पछुवा हवाएं इसी तरह सक्रिय रहीं तो आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed