फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अफसरों की लापरवाही से गहराया यूरिया का संकट

अफसरों की लापरवाही से गहराया यूरिया का संकट

Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से गहराया यूरिया का संकट
अफसरों की लापरवाही से गहराया यूरिया का संकट
विज्ञापन

सदर और कुंडा तहसील की समितियों पर सप्ताह भर से नहीं है यूरिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गेहूं की बुवाई के समय डीएपी का अकाल और अब टापड्रेसिंग का समय आया तो समितियों से यूरिया गायब है। ऐेसे में किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। सदर और कुंडा तहसील की अधिकांश समितियों पर सप्ताह भर से यूरिया नहीं मिल रही है। इससे किसान प्राइवेट दुकानों से खरीदने को मजबूर हैं।
गेहूं बुवाई के समय डीएपी का संकट झेलने वाले किसान अब यूरिया के लिए भटक रहे हैं। सदर और कुंडा तहसील की साधन सहकारी समितियों पर सप्ताह भर से यूरिया नहीं है। सचिव प्रतिदिन मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, मगर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। जबकि साधन सहकारी समितियों ने खाद का भुगतान पहले ही कर दिया है। विभागीय जानकारों की मानें तो जिले में यूरिया का संकट अफसरों ने जानबूझ कर उत्पन्न किया है। दरअसल, जिले की 172 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया पहुंचाने की जिम्मेदारी पीसीएफ और केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति को दी गई है। पीसीएफ, लालगंज, पट्टी और रानीगंज है, तो केंद्रीय उपभोक्ता करे पास कुंडा और सदर की समितियां हैं। इन समितियों के खाद का भुगतान जिला सहकारी बैंक सीधे इफको को करती है। मगर खाद वितरण की जिम्मेदारी इकाइयों को सौंपी गई है। सदर और कुंडा के समितियों पर नियमित रुप से यूरिया नहीं पहुंचने से किसान प्राइवेट दुकानों से लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्जन-------
समितियों पर खाद की मांग के अनुरूप इफको को भुगतान कर दिया गया है। नियमित रूप से खाद क्यों नहीं पहुंच रही है, यह बात समझ में नहीं आ रही है। फिलहाल जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मराज सिंह, महाप्रबंधक, जिला सहकारी समिति।

वर्जन------
जिन समितियों से डिमांड आई है और खाद नहीं पहुंची है। उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल यूरिया की रैक 27000 मीट्रिकटन आ गई है। दो दिन के अंदर सभी समितियों पर पहुंच जाएगी।
अमित पांडेय, सहायक निबंधक, सहकारिता।


20 जनवरी तक भरे जाएंगे फार्म
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता में आवेदन के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित किया है। सचिव मोहम्मद सफीक ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में होगी।


दिलीप सिंह बनाए गए महासचिव
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अपना दल के जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने रमेश प्रजापति की निष्क्रियता पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिला महासचिव पद पर दिलीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में प्रमुख रूप से सतीश पटेल, कमलेश पटेल, महावीर पटेल, डा. बृजलाल, शीतला प्रसाद, प्यारेलाल, रमेश चंद्र पटेल, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed