{"_id":"5a5f5b4e4f1c1b805a8b482a","slug":"21516198734-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का दबाव पड़ने पर कुएं में कूदा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का दबाव पड़ने पर कुएं में कूदा प्रेमी
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। साथ जीने और मरने की सौगंध खाने वाला प्रेमी दबाव पड़ने पर शादी करने से मुकर गया। इससे नाराज प्रेमिका शिकायत करने थाने जाने लगी। प्रेमी के दोस्त उसे मनाकर ले आए। मंदिर में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच प्रेमी मंदिर के कुएं में कूद गया। इससे हड़कंप मच गया। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। खबर लिखे जाने तक घरवालों की मौजूदगी में पंचायत चल रही थी।
बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र की एक युवती का गांव के ही एक युवक से करीब दो साल से प्रेम चल रहा है। दोनों साथ जीने और मरने की कसमें भी बराबर खाते रहे। इस बीच प्रेमिका शादी करने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी टरकाने लगा। काफी प्रयास के बाद भी शादी के लिए उसने हामी नहीं भरी। इससे नाराज होकर बुधवार को प्रेमिका पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए घर से निकली। हालांकि रास्ते में प्रेमी के दोस्तों ने युवती को रोक लिया और समझाकर एक मंदिर ले गए। वहां प्रेमी व प्रेमिका का आमना सामना कराया। इनके बीच कई घंटे तक बातचीत होती रही।
इसके बाद भी प्रेमी शादी से इनकार करता रहा। दोस्त भी उस पर शादी का दबाव बनाने लगे। अचानक वह उठा और जान देने के लिए परिसर स्थित कुएं में कूद गया। इससे हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की मदद से दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। चोटिल प्रेमी को नजदीक के एक क्लिनिक ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां उनके बीच पंचायत चल रही है। प्रभारी एसओ जेठवारा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष थाने में हैं। बातचीत चल रही है।