फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है : योगी

पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है : योगी

Wed, 27 Feb 2019 07:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है : योगी
चित्र--
विज्ञापन

पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है : योगी
प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम ने मेडिकल कॉलेज सहित 271.70 करोड़ की 72 परियोजनाओं की दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है। उसने विनाश का बीज बोया है। इसलिए नष्ट होगा। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों ने पहले पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर 350 से अधिक आतंकियों को असली जगह पहुंचाया, फिर भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाया।

शहर के जीआईसी मैदान में 250.0 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सहित 271.70 करोड़ रुपये की 72 परियोजनाओं की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेल्हा के विकास में मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के मॉडल पर कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की गैर भाजपा सरकारों ने 68 वर्षों में 13 मेडिकल कॉलेज दिए थे, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र साढ़े चार साल में 13 मेडिकल कॉलेज, दो एम्स और एक कैंसर संस्थान का तोहफा दिया है। दो वर्ष में बनकर तैयार होने वाले मेडिकल कॉलेज में 2021 में दाखिला शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने विकास को संकीर्णता में कैद कर रखा था। जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर खोलकर सत्ता पर काबिज रहे। अगर इन सरकारों ने थोड़ा बहुत भी विकास किया होता तो आज परिदृश्य कुछ और होता। ‘भारत माता की जय’ से संबोधन प्रारंभ करने वाले योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी देते हुए पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed