{"_id":"5c71888ebdec2273a135712a","slug":"201550944398-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में बांध दिए आवारा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में बांध दिए आवारा मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र--
स्कूल में बंधे आवारा पशु, मैदान में लगी बच्चों की पाठशाला
गौरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बसिरहा में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को विद्यालय में किया कैद, प्रधानाध्यापक से हुई झड़प
जामताली (ब्यूरो)। गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बसिरहा में एक बार फिर किसानों ने आवारा पशुओं को कैद कर दिया। इससे बच्चों को स्कूल के बाहर खुले में बैठकर पढ़ना पड़ा। दोपहर लगभग तीन बजे पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आवारा पशुओं को बाहर कराया।
गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बसिरहा में शनिवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल गेट बंद था। अंदर आवारा पशु घूम रहे थे और बाहर आक्रोशित किसान और महिलाएं जमा थीं। प्रधानाध्यापक विद्याशंकर के पहुंचने पर किसानों ने स्कूल बंद कर वापस जाने को कहा। इसे लेकर हेडमास्टर से किसानों की झड़प भी हुई। हेडमास्टर के ब्लाक और थाने पर सूचना देने पर ब्लाक से एडीओ पंचायत के साथ पुलिस पहुंची। पहले तो पुलिस ने बातचीत से मामला हल करना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया। इस पर किसान किनारा काटने लगे। लगभग तीन बजे पुलिस ने स्कूल को आवारा पशुओं से खाली कराया। तब जाकर शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
दौड़ में अभिनव अव्वल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में अभिनव तिवारी प्रथम, सुधीर पाल दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में गणेश गुप्ता प्रथम, रंजीत दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के बच्चों ने दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्थान बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिवशंकर, मो. ताहिर, बृजेश पांडेय, उमेश पाल, एसपी तिवारी, अजय सिंह, संजू सिंह, महेंद्र प्रताप आदि ने निभाई।
विज्ञापन
चित्र--
मॉडल में दिखाई वैज्ञानिक क्षमता
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने जल प्रदूषण, जल विद्युत निर्माण, वायु प्रदूषण का मॉडल प्रस्तुत किया। इसके पूर्व विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ साहित्यकार दयाशंकर शुक्ल ने किया। स्कूल निदेशिका अलका सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।