फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पट्टी के रहने वाले हैं एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोकने वाले एडीएम वैभव मिश्र

पट्टी के रहने वाले हैं एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोकने वाले एडीएम वैभव मिश्र

Wed, 13 Feb 2019 10:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पट्टी के रहने वाले हैं एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोकने वाले एडीएम वैभव मिश्र
पट्टी के रहने वाले हैं अखिलेश को रोकने वाले एडीएम वैभव मिश्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एसडीएम रहते अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा विधायक के पुत्र से भिड़ गए थे
बांदा में तैनाती के दौरान अवैध खनन करने वालों पर कसा था शिकंजा, करा दिया था ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज प्रशासन की रिपोर्ट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर रोककर अचानक से चर्चा में आए एडीएम वैभव मिश्र जिले के पट्टी इलाके के गजरिया गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले भी मुजफ्फरनगर में एसडीएम रहते अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा विधायक के पुत्र से उनकी भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया। बांदा में भी एसडीएम के पद तैनाती के दौरान अवैध खनन करने वालों पर उन्होंने शिकंजा कसा था।
जिले के पट्टी तहसील के गजरिया गांव के रहने वाले वैभव मिश्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ठाकुर श्यामसुंदर सिंह स्कूल से की। हाईस्कूल रामराज इंटर कालेज पट्टी से किया। इंटर की पढ़ाई रामअजोर इंटर कालेज लालगंज से पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वह प्रयागराज चले गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जेआरएफ की परीक्षा निकाली। 2008 में वह पीसीएस की परीक्षा में टॉपर बने। एसडीएम की ट्रेनिंग लेने के बाद कई जिलों में नौकरी करते हुए वह बांदा पहुंचे। जहां अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। इसके कुछ दिनों बाद ही उनका तबादला हो गया। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान अतिक्रमण हटाते को लेकर उनका भाजपा विधायक के बेटे से विवाद हो गया। इसके बाद वहां से भी उनका स्थानांतरण कर दिया गया। इलाहाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट रहने के दौरान भी वह चर्चा में रहे। प्रमोशन मिलने पर वह लखनऊ एडीएम सिटी के पद पर तैनात किए गए। मंगलवार को उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने के दौरान एयरपोर्ट पर रोक लिया। तमाम विरोध के बावजूद वह अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते नजर आए। बुधवार को गजरिया के रहने वाले लोग वैभव के किस्से लोगों को सुनाते रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
पिता आर्मी में अफसर थे, मां आंगनबाड़ी सहायिका
गजरिया निवासी एडीएम वैभव मिश्रा के पिता एसपी मिश्रा भारतीय सेना में वारंट अफसर थे। चार भाई बहनों में वैभव सबसे छोटे थे। जब वह 5 साल के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया। सिर से पिता का साया छीनने के बाद वैभव ने कुछ बनने की ठानी थी। उनकी मां शैल कुमारी गांव में ही आंगनबाड़ी सहायिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000
फोटो-30,31
अवैध शराब पकड़ी, नष्ट कराया लहन
प्रतापगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को भी अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ करती रही। जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल की अगुवाई में टीम ने रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा में मोटे, कृपाली, पूजा को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। आबकारी टीम ने 150 क्विंटल महुआ नष्ट कराया और 60 शीशी अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब बनाने वाली तीन भट्ठियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही उपकरण नष्ट कराए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग
कई लोग घायल, 13 लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। जमीन विवाद को लेकर खमपुर में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चले। फायरिंग की भी चर्चा रही। एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कंधई थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी निजाम व कल्लन के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके है। मंगलवार की रात फिर कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में सुज्जा बेगम (44) पत्नी निजाम, रेहाना बानो (42), अनीस अहमद (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस मामले में निजाम की तहरीर पर पुलिस ने कल्लन, लल्लन, रशीद समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed