{"_id":"5b59c82f4f1c1b54638b4c72","slug":"201532610607-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों को चार इंच काटकर करें धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों को चार इंच काटकर करें धान की रोपाई
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से धान की रोपाई करने वाले किसान भी उत्पादकता का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें बस इतना ख्याल रखना है कि अगर उनके धान की नर्सरी 40 दिन या उससे अधिक दिन की हो गई है, तो वह चार इंच ऊपरी भाग की छटाई करने धान की रोपाई करें। ऐसा करने से उन्हें उत्पादकता का भरपूर लाभ मिलेगा। हालांकि तीन दिन की बरसात में 25 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है।
बरसात देर से होने के कारण किसान धान की रोपाई भी देर से कर रहे हैं। तीन दिन पहले धान रोपाई का जो प्रतिशत 35 था, वह अब बढ़कर 60 प्रतिशत पर पहुंच गया है। तीन दिन से होने वाली बरसात से शहर के लोग भले ही हलाकान हो, मगर ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विभाग का दावा है कि तीन दिन में 25 प्रतिशत धान की रोपाई हुई है, जो तेजी से हो रही है। फिलहाल धान की रोपाई करने वाले किसान अगर थोड़ी सी सावधानी बरतें तो उन्हें उत्पादकता का भरपूर लाभ मिल सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि 40 दिन या उससे अधिक दिनों की नर्सरी रोपित करने के पहले ऊपरी सिरे का चार इंच भाग छटाई करने के बाद ही खेतों में लगाएं। ऐसा करने से पौधों का विकास जल्दी होगा और उत्पादकता का भरपूर लाभ मिलेगा। धान रोपाई का कार्य पूरे जिले में तेजी से हो रहा है। चार दिन के अंदर धान रोपाई का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।