{"_id":"5f7390f98ebc3e9baa35b0f7","slug":"20-thousand-robbed-from-tiny-branch-operator-in-makunpur-pratapgarh-news-ald2876354118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकूनपुर में टाइनी शाखा संचालक से 20 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकूनपुर में टाइनी शाखा संचालक से 20 हजार की लूट
विज्ञापन
लूट का शिकार टाइनी शाखा संचालक आशुतोष।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित मकूनपुर के पास अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक को तमंचा सटाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। उसके शोर मचाने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर स्थित बैंक में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव गांव निवासी आशुतोष दूबे पुत्र राजेंद्र कुमार दूबे मकूनपुर में जनसेवा केंद्र में बीओबी सुंदरपुर की टाइनी शाखा चलाता है। मंगलवार सुबह दस बजे आशुतोष शाखा पर पहुंचा और गेट का ताला खोल रहा था।
तभी अपाची बाइक से तीन नकाबपोश लोग पहुंचे और आशुतोष की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसके कंधे पर टंगा बैग छीनकर भागने लगे। आशुतोष के शोर मचाने पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास रहे लोग सहमकर पीछे हट गए।
विज्ञापन
आवाज सुनकर घटनास्थल से 50 मीटर दूरी पर बैंक में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सुरेंद्र द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। एएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही लूट
कोहड़ौर थाने में इंस्पेक्टर संजय यादव के लालगंज के लिए स्थानांतरित होने पर सुबह नौ बजे विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसके बाद महेशगंज थाने से कोहड़ौर भेजे गए इंस्पेक्टर राकेश कुमार प्रजापति ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके कुछ ही देर बाद मकूनपुर में टाइनी शाखा संचालक से 20 हजार की लूट हो गई।