{"_id":"5ee522f38ebc3e42c0412219","slug":"2-new-corona-infected-patients-met-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald2783607198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में शनिवार को फिर दो कोरोना के मरीज मिले। अब जिले में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 96 पहुंच गई है। दिल्ली से पिता के साथ आया युवक संक्रमित निकला। उसके पिता की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर प्रयागराज में भर्ती गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग निवासी एक युवक अपने पिता के साथ दिल्ली में रहता था। लॉकडाउन के दौरान वह पिता के साथ घर आया था। 13 दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
चार दिन पहले युवक की तबियत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में वह संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के दूसरे सदस्यों की सैंपलिंग करने के साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करती रही। दूसरी ओर बाबागंज विकासखंड के पूरे बुद्वीधर की रहने वाली गर्भवती महिला प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में इलाज कराने गई थी। 10 जून को उसे बुलाया गया था।
उसकी कोरोना की जांच कराई गई। वह पाजिटिव निकली। वह संक्रमित कैसे हुई, यह परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 पहुंच गई है। वहीं पट्टी के कुकवार का रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहता था। उसकी कोरोना जांच पाजिटिव आई थी। कुछ दिनों तक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया। कुछ दिनों पहले वह भागकर घर आ गया। इस मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा है।