फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रियंका को खाने के लिए आया था मटर पुलाव

प्रियंका को खाने के लिए आया था मटर पुलाव

Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका को खाने के लिए आया था मटर पुलाव

विज्ञापन
प्रियंका के लिए आया था मटर पुलाव
काठी रोल व सलाद भी था तैयार, नहीं किया भोजन
प्रतापगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी के भोजन का भी प्रबंध किया गया था। इसके लिए पुलिस लाइन का सई काम्पलेक्स खाली करा दिया गया था। हालांकि प्रियंका के भोजन की व्यवस्था धरी की धरी रह गई। वह रायबरेली में भोजन करने के बाद निकली थीं।
जनसभा को संबोधित करने आईं प्रियंका गांधी के लिए दोपहर में भोजन का प्रबंध किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा प्रियंका के खाने के लिए मटर पुलाव, आलू मटर की सब्जी, कोठी रोल, सलाद (खीरा, शलजम, नीबू, ककड़ी, मूली) बर्गर, शीतलपेय, सादी रोटी का इंतजाम किया गया था। प्रियंका के लिए तैयार भोजन को चेक करने के लिए फूड विभाग की टीम भी पहुंची। सभी खाद्य पदार्थों की जांच करने के बाद विभाग की टीम ने हरी झंडी दी। हालांकि प्रियंका के रायबरेली में खाना खाने के चलते सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


सुरक्षा में चूक, फूलों की माला चेहरे पर लगते ही झुंझला उठीं प्रियंका
सिविल फोर्स के जिम्मे थी बाहरी व्यवस्था, प्रियंका की परछाई बनी रही एसपीजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ आईं प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में गुरुवार को चूक हुई। एसपीजी के जवान भले ही प्रियंका की परछाई बने रहे, लेकिन फूलों की माला चेहरे पर गिरी तो वह झुंझला उठीं और कार का दरवाजा बंद करते हुए आगे बढ़ गईं। इस घटना का असर यह रहा कि बलीपुर समेत अन्य स्थानों पर खड़े समर्थकों के स्वागत करने की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से भंगवाचुंगी प्लाजा पैलेस में जनसभा स्थल तक एसपीजी व सिविल पुलिस मुस्तैद थी। पुलिस लाइन से सभास्थल तक अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र, सीओ सिटी अतुल शर्मा के साथ ही सांगीपुर, नगर कोतवाल, अंतू एसओ समेत 50 दरोगा, 300 सिपाही लगाए गए थे। भीतरी सुरक्षा की कमान एसपीजी के हवाले थी। प्रियंका गांधी का हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतरते ही एसपीजी के जवानों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। वह सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनसभा स्थल की ओर चल पड़ीं। पुलिस लाइन गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कोषागार चौराहे पर एसपीजी के जवानों के साथ ही पुलिस से सुरक्षा में चूक हो गई। पहले तो गुलाब की पंखुड़ियां फेंककर उनका स्वागत किया गया। भीड़ में कुछ लोग जब माला पहनाकर स्वागत नहीं कर सके तो फूलों की माला प्रियंका के ऊपर फेंकने लगे। इस पर जवान प्रियंका को सुरक्षा घेरे में लेने लगे, लेकिन तभी एक माला प्रियंका के चेहरे से जा टकराई। जिससे वह झुंझला उठीं और कार में बैठकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पंचमुखी मंदिर तिराहा व बलीपुर में स्वागत के लिए खड़े कांग्रेसियों को निराश होना पड़ा। इस घटना के बाद प्रियंका कार में बैठे-बैठे लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ती गईं। फूलों की माला एसपीजी के जवान लेकर उसे कार के ऊपर रख देते थे। इसके बाद अलर्ट एसपीजी के जवानों ने लोगों को प्रियंका से दूर ही रखा।


इनसेट------
प्रमोद, रत्ना ने हेलीपैड पर किया स्वागत
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हेलीपैड पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, प्रत्याशी रत्ना सिंह, संतोष तिवारी ने बुके देकर स्वागत किया।

इनसेट------
युवाओं ने प्रियंका संग ली सेल्फी
पुलिस लाइन से जनसभा स्थल की ओर रवाना होते समय प्रियंका गांधी का पुलिस लाइन गेट पर अधिवक्ताओं के साथ ही यूथ कार्यकर्ताओं ने फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार में प्रियंका के साथ रत्ना सिंह और कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed